भारत

NIA ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश मामले में जम्मू में छह स्थानों पर ली तलाशी

राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की पाकिस्तान समर्थित साजिश मामले में जम्मू में छह स्थानों पर तलाशी ली। जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलिस ने छह आतंकवादियों के स्‍केच जारी किए। इन आतंकवादियों ने पाकिस्‍तान से उधमपुर जिले के बसंतगढ क्षेत्र में घुसपैठ की थी। घुसपैठ के बाद रक्षाबलों से हुई गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा बल की मृत्‍यु हो गई थी। इसके बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए थे। उधमपुर के एसएसपी जोगिन्‍दर सिंह ने बताया कि छह आतंकवादियों के स्‍केच में से दो आतंकवादी भाई हैं। विभिन्‍न एजेंसियों, लोगों और संदिग्‍ध लोगों से पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर ये स्‍कैच तैयार किए गए हैं।

बयान में कहा गया कि जम्मू और कश्मीर में ‘स्टिकी’ बम, आईईडी और छोटे हथियारों आदि के साथ हिंसक हमले करने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनकी अनुषंगी शाखाओं द्वारा साजिश रचने से संबंधित एक मामले में एनआईए की कई टीम द्वारा क्षेत्र के डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में व्यापक तलाशी ली गई।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

7 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

7 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

10 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

14 घंटे ago