भारत

निर्मला सीतारमण ने कहा: भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने के हमारे प्रयासों से रोजगार सृजित होंगे, निवेश बढ़ेगा और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक अवसर खुलेंगे

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केन्‍द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए कहा, “लोगों ने हमारी सरकार को देश को सुदृढ़ विकास और चहुंमुखी समृद्धि प्रदान करने के लिए विशेष अवसर दिया है।”

बजट भाषण में पर्यटन के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ पर्यटन सदैव हमारी सभ्यता का हिस्सा रहा है। भारत को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के हमारे प्रयास रोजगार सृजन, निवेश को आकर्षित करेंगे और अन्य क्षेत्रों के लिए आर्थिक अवसर खोलेंगे।“

निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में गया स्थित विष्णुपद मंदिर और बोधगया में महाबोधि मंदिर का बहुत अधिक आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, “विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए सफल काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा मॉडल के अनुरूप विष्णुपद मंदिर गलियारा और महाबोधि मंदिर गलियारे के समग्र विकास के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।”

केंद्रीय मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि, राजगीर का हिन्दुओं, बौद्धों और जैनों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व है और जैन मंदिर परिसर में 20वें तीर्थंकर मुनिसुव्रत का मंदिर प्राचीन है। उन्होंने यह भी कहा कि सप्तऋषि या सात गर्म जलधाराएं मिलकर एक गर्म जल ब्रह्मकुंड बनाते हैं जो पवित्र है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजगीर के लिए समग्र विकास पहल शुरू की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार नालंदा विश्वविद्यालय का इसकी गौरवपूर्ण महत्व के अनुरूप पुनरोद्धार करने के अलावा नालंदा को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में सहायता प्रदान करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा का दर्शनीय सौंदर्य, मंदिर, स्मारक, शिल्प, वन्य जीव अभ्यारण्य, प्राकृतिक भू-दृश्य और प्राचीन समुद्री तट इसे एक श्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनाते हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार उनके विकास के लिए सहायता प्रदान करेगी।”

Editor

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि की सराहना की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि…

4 मिनट ago

भारत और फ्रांस ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की

भारत और फ्रांस ने सीमा पार आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद सहित सभी तरह के आतंकवाद…

6 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रथम SCO सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन…

18 मिनट ago

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत परियोजना के अंतर्गत डीएससी ए21 (यार्ड 326) को सौंपा गया

गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…

15 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को समर्पित की बर्ड फ्लू (H5N1) की पहली स्वदेशी वैक्सीन

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…

15 घंटे ago