भारत

नीति आयोग ने “होमस्टे पर पुनर्विचार: नीतिगत मार्ग निर्धारण” पर रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने आज इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के सहयोग से ‘रीथिंकिंग होमस्टेज़: नेविगेटिंग पॉलिसी पाथवेज’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की , जिसमें भारत के पर्यटन परिदृश्य में होमस्टे और बीएनबी की क्षमता को अनलॉक करने के लिए एक रणनीतिक कार्ययोजना पेश की।

यह रिपोर्ट नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी द्वारा नीति आयोग के कार्यक्रम निदेशक युगल किशोर जोशी तथा पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और रिपोर्ट में शामिल राज्यों जैसे गोवा, केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में जारी की गई।

एग्रीगेटर्स, मेज़बानों और नीति निर्माताओं से प्राप्त अंतर्दृष्टि के आधार पर, यह रिपोर्ट यात्रियों को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव प्रदान करने में होमस्टे की भूमिका पर प्रकाश डालती है और साथ ही स्थानीय उद्यमिता और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देती है। यह एक ऐसे पारदर्शी नियामक ढाँचे की आवश्यकता पर बल देती है जो पर्यटकों और घर के मालिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, विरासत की रक्षा करे और समावेशी एवं सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा दे।

इस उद्घाटन समारोह में आईएएमएआई, आईएसपीपी, मेकमाईट्रिप, एयरबीएनबी, चेस इंडिया और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन के उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिन्होंने एक जीवंत होमस्टे

इकोसिस्‍टम को आकार देने में सार्वजनिक-निजी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

रिपोर्ट इस बात पर भी बल देती है कि होमस्टे में सांस्कृतिक प्रामाणिकता को आजीविका सृजन के साथ जोड़ने की अनूठी क्षमता है, खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में। इसमें मेज़बानों को सशक्त बनाने और उपभोक्ताओं का विश्वास मज़बूत करने के लिए लचीली नीतिगत पहल, क्षमता निर्माण और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के एकीकरण का आह्वान किया गया है। इसमें होमस्टे विकास और प्रशासन के लिए मापनीय मॉडलों को दर्शाने के लिए प्रकरण अध्ययन और राज्य-स्तरीय सर्वोत्तम प्रथाओं को भी शामिल किया गया है।

व्यापक परामर्श के माध्यम से तैयार की गई यह रिपोर्ट नीति निर्माताओं, उद्योग हितधारकों और स्थानीय समुदायों के लिए अनुपालन योग्य सिफारिशें प्रस्तुत करती है, जिसका उद्देश्य भारत में एक लचीला, समावेशी और विरासत के प्रति जागरूक होमस्टे क्षेत्र का निर्माण करना है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago