भारत

नितिन गडकरी ने तेलंगाना में 3,900 करोड रूपये की लागत की कई सडक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्‍ट्र को समर्पित किया

सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के सिरपुर कागजनगर में तीन हजार 900 करोड रूपये की लागत की कई सडक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्‍ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने राज्‍य में सडक बुनियादी ढांचे को सशक्‍त बनाने की केन्‍द्र की वचनबद्धता की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि आने वाले तीन-चार वर्षो में तेलंगाना में दो लाख करोड रूपये की लागत की राजमार्ग परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इन परियोजनाओं से कोठागुडेम और मुलुगू जैसे दूरदराज के जिलों से हैदराबाद तक तीव्र संपर्क स्‍थापित हो सकेगा।

राज्य का ट्राइबल जिला मुलुगू हो या कोठागुडेम चाहे जिला आदिलाबाद हो या गढ़वाल राज्य के किसी कोने से हैदराबाद आना और जाना अब बहुत जल्दी आसान हो जाएगा। हमारी सरकार ने पूरी तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्गों को काफी बढ़िया प्लानिंग करके जाल बिछाने की कोशिश की है।

नितिन गडकरी ने कहा कि न्‍यू ग्रीन एक्‍सप्रेस राजमार्ग के इंदौर-हैदराबाद गलियारे के काम को अगले वर्ष मार्च महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर केन्‍द्रीय कोयला और खान मंत्री जी० किशन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए केंद्र द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के कारण राज्‍य के 33 में से 32 जिले राजमार्गो के जरिए राज्‍य की राजधानी से अब जुडे हुए हैं। नितिन गडकरी आज शाम को हैदराबाद में एक हजार 600 करोड रूपये की लागत की अतिरिक्‍त परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

17 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

17 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

19 घंटे ago