भारत के सबसे नवीन और अत्याधुनिक एकीकृत इस्पात संयंत्र एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है तथा वह देश की पहली कंपनी बन गई है जिसे “पाइपलाइन परिवहन प्रणालियों के लिए वेल्डेड स्टील पाइप हेतु हॉट रोल्ड स्टील स्ट्रिप, शीट और प्लेट्स – सामान्य अपेक्षाएं (आईएस 18384:2023) “ के लिए भारतीय मानक (आईएस) लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
यह प्रमाणन बीआईएस, रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित विश्व मानक दिवस 2025 समारोह के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने प्रदान किया ।
यह पुरस्कार एनएमडीसी स्टील के मुख्य महाप्रबंधक (इस्पात) अमृत नारायण ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्राप्त किया। समारोह में दयाल दास बघेल, माननीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, तथा एस.के. गुप्ता, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह प्रमाणन एनएमडीसी स्टील की गुणवत्ता, नवाचार और सतत विकास के लिए प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह एनएसएल के विश्वस्तरीय इस्पात उत्पादन करने के दृष्टिकोण को पुष्ट करता है जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में सुरक्षा और निष्पादन के सबसे कठिन मानकों को पूरा करते हैं।
आईएस 18384:2023 प्रमाणन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस उद्योग में पाइपलाइन परिवहन प्रणालियों के लिए डिज़ाइन किए गए इस्पात उत्पादों में उत्कृष्टता के लिए एक महत्वपूर्ण मानक स्थापित करता है। यह एनएमडीसी स्टील के तकनीकी उन्नयन, उत्कृष्ट उत्पाद गुणवत्ता और सुस्थिर विनिर्माण प्रथाओं पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर बोलते हुए अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी स्टील ने कहा: “हमें गर्व है कि भारत में सर्वप्रथम यह बीआईएस लाइसेंस हमें प्राप्त हुआ है। यह उत्कृष्टता के प्रति हमारे समर्पण और भारत के औद्योगिक मानकों और बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिए हमारे योगदान का प्रमाण है।”
एनएमडीसी स्टील लिमिटेड 3.0 एमटीपीए की क्षमता के साथ प्रचालन करता है और इस्पात क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…
सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर…
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी पहले के…
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नई दिल्ली…