रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि 50 प्रतिशत अमरीकी शुल्क भारत के विकास के लिए चिंता का विषय नहीं है। वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठकों के दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था घरेलू परिस्थितियों पर अधिक निर्भर है और इसलिए अमरीकी टैरिफ का प्रभाव कम होगा।
इस बीच, अमरीकी अधिकारियों के साथ व्यापार वार्ता के लिए भारतीय दल वाशिंगटन पहुंच चुका है। ट्रम्प प्रशासन के 50 प्रतिशत शुल्क वृद्धि के बावजूद चालू वित्त वर्ष के शुरुआती छह महीनों में भारत से अमरीका को निर्यात बढ़कर 45 अरब 82 करोड़ डॉलर हो गया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए निर्यात से 13 प्रतिशत से भी अधिक है।
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…