दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मैदान में उतरना शुरू कर दिया है। दिल्ली चुनाव में अपने मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए तीनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा, आम आदमी और कांग्रेस हर दिन एक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस कर एक-दूसरे पर हमलावर हैं।
इस बीच, सोशल मीडिया भी चुनावी अखाड़े में बदल चुका है, जहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और विपक्षी भाजपा मीम्स पोस्टर और क्रिएटिव वीडियो के माध्यम से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने आवास पर सुविधाओं के लिए कथित तौर पर बड़ी राशि खर्च करने, आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्वांचलियों का अपमान और कथित शराब घोटाले जैसे मुद्दों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है।
वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी अपने मीम्स और क्रिएटिव वीडियो द्वारा भाजपा से उनके मुख्यमंत्री के चेहरे, पार्टी नेताओं द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और राजधानी में फर्जी वोटर जैसे विषय पर विपक्षी पार्टी से सवाल कर रही है।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…