भारत

इंडियाएआई फेलोशिप के लिए बी.टेक और एम.टेक विद्यार्थियों के नामांकन आमंत्रित

इंडिया एआई- इंडिपेंडेंट बिजनेस डिवीजन (आईबीडी) इंडियाएआई फेलोशिप के लिए बी.टेक और एम.टेक विद्यार्थियों के नामांकन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इसके अलावा, इंडियाएआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शोध करने वाले नए पीएचडी प्रवेश लेने वालों के लिए इंडियाएआई फेलोशिप में भाग लेने के उद्देश्य से अपनी स्वीकृति साझा करने के लिए शीर्ष 50 नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंक वाले अनुसंधान संस्थानों को भी आमंत्रित कर रहा है।

बी.टेक और एम.टेक विद्यार्थियों के लिए नामांकन

इंडियाएआई फेलोशिप के लिए इंडियाएआई द्वारा उन सभी बी.टेक और एम.टेक विद्यार्थियों से नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं, जो एआई के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यह फेलोशिप एक तरह से किसी भी मौजूदा फेलोशिप की पूरक होगी और इस फेलोशिप कार्यक्रम की अवधि बी.टेक विद्यार्थियों के लिए एक वर्ष तथा एम.टेक विद्यार्थियों के लिए दो वर्ष होगी।

शीर्ष संस्थानों में एआई शोधकर्ताओं के लिए फेलोशिप के अवसर

इंडियाएआई शीर्ष 50 नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंक वाले अनुसंधान संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध करने वाले पूर्णकालिक पीएचडी छात्र-छात्राओं को फेलोशिप की पेशकश कर रहा है। इंडियाएआई – आईबीडी शीर्ष 50 रैंक वाले अनुसंधान संस्थानों को इंडियाएआई फेलोशिप में भाग लेने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नए पीएचडी छात्र-छात्राओं को शामिल करने के उद्देश्य से अपनी स्वीकृति साझा करने के लिए भी आमंत्रित कर रहा है। इन पीएचडी स्कॉलर्स को इंडियाएआई पीएचडी फेलोशिप में नामांकन के समय किसी भी अन्य संगठन से कोई छात्रवृत्ति / वेतन प्राप्त नहीं हो रहा होना चाहिए।

शीर्ष 50 नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंक वाले शोध संस्थानों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी सहमति देते हुए इंडियाएआई पीएचडी फेलोशिप दिशानिर्देशों के अनुसार नए पीएचडी छात्र-छात्राओं को शामिल करने के लिए संस्थान के प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित और मुहर लगे आधिकारिक लेटरहेड पर अपना अनुमोदन श्रीमती कविता भाटिया, विज्ञान ‘जी’ और जीसी (एआई और ईटी) को kbhatia@meity.gov.in पर 30 सितंबर, 2024 तक प्रस्तुत कर दें।

इंडियाएआई फेलोशिप के लिए चयन मानदंड

इंडियाएआई फेलोशिप के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का वास्तविक चयन इंडियाएआई द्वारा पात्रता, अनुसंधान प्रस्ताव की प्रासंगिकता, विद्यार्थियों के प्रोफाइल और राष्ट्रीय स्तर पर फेलोशिप की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

इंडियाएआई के बारे में जानकारी

इंडियाएआई, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) के तहत एक आईबीडी, इंडियाएआई मिशन की कार्यान्वयन एजेंसी है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में एआई के लाभों का लोकतंत्रीकरण करना, एआई में भारत के वैश्विक नेतृत्व को सशक्त बनाना, तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और एआई का नैतिक तथा जिम्मेदारी से भरा उपयोग सुनिश्चित करना है।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

1 घंटा ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

1 घंटा ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

1 घंटा ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

1 घंटा ago