गुजरात के कई हिस्सों में आज फिर हुई तेज बारिश से जनजीवन और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मध्य और दक्षिण गुजरात के 13 जिलों में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है।
गुजरात में सुबह से ही कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सूरत, खेड़ा और आणंद जिलों में कई जगहो पर गंभीर जलभराव देखने को मिला है। व्यापक जलभराव को देखते हुए आज सुबह से ही वडोदरा, सूरत, आणंद और नर्मदा जिले के निचले इलाकों में रहने वाले 720 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है।
नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण राज्य के 21 बांधों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 17 टीमें, एसडीआरएफ की 33 प्लाटून्स और सेना के 6 कॉलम भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मछुआरों को 2 अगस्त तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…