भारत

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने व नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है।

भारी बारिश के चलते सिरमौर और सोलन जिले में आज सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। लगातार वर्षा से प्रदेश में विभिन्न इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं और कई स्थानों पर बिजली व पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है।

इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम के खराब बने रहने की संभावना जताई है। आज 5 जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

5 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

2 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago