भारत

देश के पूर्वोत्तर भाग में चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी बारिश और भूस्खलन से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के पूर्वोत्तर भाग में चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी बारिश और भूस्खलन से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व के विभिन्न राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रभावित क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में चक्रवात के कारण 33 लोगों की मौत हो गई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नागांव, होजई, कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। लगातार हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बराक घाटी और त्रिपुरा के बीच रेल मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

बराक नदी का जलस्‍तर दो दशमलव पांच मीटर से अधिक होने के कारण बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। कल सिलचर में बराक नदी और करीमगंज में कुशियारा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया जिससे सिलचर शहर में जलभराव शुरू हो गया।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

11 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

11 घंटे ago