उत्तर रेलवे ने महाकुंभ मेले के लिए श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन, कटरा और प्रयागराज के बीच तीन विशेष रेलगाडियों की घोषणा की है। पहली रेलगाडी 24 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से तडके 3 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और 25 जनवरी को शाम 4 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेगी। उसी दिन यह प्रयागराज से कटरा के लिए रवाना होगी। कटरा स्टेशन से अगली दो रेलगाडियां 7 और 14 फरवरी को चलेंगी और अगले दिन प्रयागराज पहुंचेंगी। प्रयागराज से ये रेलगाडियां 8 और 15 फरवरी को शाम साढे सात बजे कटरा के लिए रवाना होंगी और अगले दिन रात 10 बजे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी।
जम्मू से प्रयागराज तक विशेष बस सेवा की भी शुरूआत की गई है। यह विशेष बस प्रतिदिन सवेरे पांच बजे जम्मू से चलेगी और रात भर प्रयागराज रुकने के बाद यात्रियों को वापस लाएगी।
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…
भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…
भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…
रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…