बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 26 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए पिछले महीने अधिसूचना जारी की थी।
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। पटना में राज्य विधानसभा परिसर में स्थापित मतदान केंन्द्र में विधायक सुबह से ही अपना मत डालने पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपना वोट डाला। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह जेल से विशेष व्यवस्था के तहत वोट डालने पहुंचे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना पांच बजे से शुरू हो जाएगी।
ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्य विधानसभा में सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। यह मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा। मतगणना आज शाम पांच बजे शुरू होगी और परिणाम आज रात घोषित किए जाने की संभावना है।
हरियाणा में भी दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मैदान में तीन उम्मीदवार हैं – भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से एक-एक तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…
इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…
भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…
चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…