insamachar

आज की ताजा खबर

Notification issued for the appointment of 30 judges to the Madras, Calcutta, Madhya Pradesh, and Karnataka High Courts.
भारत

मद्रास, कलकत्ता, मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालयों में 30 न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

सरकार ने चार उच्च न्यायालयों में 30 नए न्‍यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें मद्रास, कलकत्ता, मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय शामिल हैं। सबसे ज्यादा 15 न्‍यायाधीशों की नियुक्ति मद्रास उच्च न्यायालय में की गई है। वहीं, कलकत्ता उच्च न्यायालय में 8, कर्नाटक उच्च न्यायालय में 6 और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक न्‍यायाधीश की नियुक्त की गई है। विधि और न्याय मंत्रालय के अनुसार, इन 30 न्‍यायाधीशों में 20 वकील और 10 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इन नियुक्तियों को राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्‍च न्‍यायालय की कलीजियम की सलाह के बाद मंजूरी दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *