उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (NRFMTTI), हिसार (हरियाणा) ने कृषि ट्रैक्टरों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) परीक्षण अनुमोदन और कृषि ट्रैक्टरों और फसलों की कटाई और थ्रेसिंग से संबंधित कम्बाइन हार्वेस्टरों के केंद्रीय मोटर वाहन नियम परीक्षण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड की मान्यता प्राप्त की है।
कृषि मशीनरी के प्रशिक्षण एवं परीक्षण में अग्रणी संस्थान एनआरएफएमटीटीआई, टीटीसी, हिसार, कंबाइन हार्वेस्टर के अतिरिक्त कृषि ट्रैक्टरों के लिए केन्द्रीय मोटर वाहन नियम परीक्षण हेतु अनुमोदित एजेंसी बन गई है।
इसे कृषि ट्रैक्टर और कम्बाइन हार्वेस्टर दोनों के सीएमवीआर परीक्षण के लिए राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से भी मान्यता मिल गई है।
इससे उत्तरी भारत के ट्रैक्टर निर्माताओं को अपने ट्रैक्टरों के सीएमवीआर अनुपालन के लिए इस निकटवर्ती संस्थान में परीक्षण कराने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त एनएबीएल मान्यता के तहत कृषि ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टरों के सीएमवीआर प्रमाणन से दुनिया भर में परीक्षण की विश्वसनीयता और स्वीकार्यता भी बढ़ेगी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…