insamachar

आज की ताजा खबर

NSA Ajit Doval held Special Representative-level talks with Chinese Foreign Minister Wang Yi.
भारत मुख्य समाचार

NSA अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-चीन सीमा मुद्दे और दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार पर चर्चा की। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की संभावित यात्रा से पहले यह वार्ता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अजीत डोभाल और वांग यी दोनों सीमा वार्ता तंत्र के विशेष प्रतिनिधि हैं। यह तंत्र वर्ष 2003 में करीब 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा से जुड़े विवाद का व्यापक समाधान तलाशने के लिए बनाया गया था।

दो दिन की यात्रा पर कल बीजिंग पहुंचे अजीत डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों नेताओं ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता मजबूत करने तथा आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने कहा कि चीन और भारत को द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए तथा दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *