भारत

NTA ने 21 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-(NEET-UG) 2026 की पुन: परीक्षा कराने की घोषणा की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने 21 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट यूजी 2026 की पुन: परीक्षा कराने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में एजेंसी ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से केवल एनटीए के आधिकारिक माध्‍यमों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है।

इस महीने की 3 तारीख को आयोजित हुई नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

आगामी नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरूवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के दौरान परीक्षा को सुचारू और प्रभावी ढंग से आयोजित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, विद्यालय शिक्षा सचिव, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी-एनटीए के महानिदेशक, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्तों सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एनटीए ने बताया कि उम्मीदवार गुरुवार तक अपनी पसंद के अनुसार अपना वर्तमान पता और पहले और दूसरे परीक्षा के शहर का चयन अपडेट कर सकते हैं। परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएंगी।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

9 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

9 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

22 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

22 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

22 घंटे ago