भारत

CBSE ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मुल्यांकन की सुविधा शुरू करने की घोषणा की

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध सुविधाओं के बारे में एक नोटिस जारी किया है। इसमें निष्पक्ष, पारदर्शी और समान मूल्यांकन प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया है। नोटिस में, सीबीएसई ने कहा है कि जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे दो चरणों वाली समीक्षा प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं।

इसके पहले चरण में, छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां मांग सकते हैं। ये ऑनलाइन लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी और समीक्षा के लिए डाउनलोड की जा सकती हैं। जबकि दूसरे चरण में, छात्र विसंगतियों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं या अंकन योजना के आधार पर विशिष्ट उत्तरों के पुन:मूल्‍यांकन का अनुरोध कर सकते हैं।

बोर्ड ने कहा कि सभी आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए, और प्रत्येक चरण के लिए केवल एक आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

छात्र 19 से 22 मई के बीच मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका शुल्क प्रति विषय सात सौ रुपये है।

पाई गई समस्याओं के सत्यापन और पुन:मूल्‍यांकन के लिए आवेदन 26 से 29 मई के बीच जमा किए जा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

8 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

8 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

21 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

21 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

21 घंटे ago