insamachar

आज की ताजा खबर

NTA announced the results for undergraduate admissions through the Common University Entrance Test (CUET) 2026 today
Current Affairs भारत शिक्षा

NTA ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-CUET 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम घोषित किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम घोषित कर दिए। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीयूईटी के अधिकारिक पोर्टल पर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। एजेंसी के अनुसार इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में 11 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। एजेंसी ने बताया कि 11 मई से 31 मई तक 321 शहरों में 35 पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। विदेशों में भी 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *