राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने रद्द और स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की घोषणा कर दी है। एनटीए ने कल जारी एक अधिसूचना में कहा कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा अब 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 18 जून को आयोजित किए जाने के एक दिन बाद रद्द कर दी गई थी।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट जून-2024 अब 25 से 27 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम-आईटीईपी में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन इंट्रेंस टेस्ट को भी स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा अब 10 जुलाई को होगी।
एनटीए ने कहा कि अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2024 अपने वास्तविक कार्यक्रम के अनुसार अगले महीने की 6 तारीख को आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in देखने की सलाह दी है। समाचार कक्ष से मुकेश कुमार बल।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…