52 दिनों तक चलने वाली वार्षिक श्री अमरनाथजी यात्रा आज सुबह कडी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी के पहलगाम और बालटाल मार्ग से शुरू होगी। यह यात्रा 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन सम्पन्न होगी। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं।
इस बीच, चार हजार 29 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था कड़े सुरक्षा घेरे में 200 वाहनों के काफिले के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। जम्मू बेस कैंप से अब तक आठ हजार छह सौ 32 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में दर्शनों के लिए वार्षिक यात्रा जम्मू कश्मीर घाटी में आज दोनों आधार शिविरों से शुरू हो गई। वहीं जम्मू से तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था आज सुबह कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। बम-बम भोले का जयघोष करते तीर्थयात्री सुबह साढे पांच बजे दो सौ वाहनों के काफिले में आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही जम्मू से रवाना होने वाले अमरनाथ यात्रियों की संख्या आठ हजार छह सौ 32 हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा तीर्थ में प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवाद के…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्पो डी.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…
कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…
भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…