insamachar

आज की ताजा खबर

NTA
भारत

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी कर दिए हैं।

उम्मीदवार 18 अगस्त तक इन उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए यूजीसी-नेट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हर उत्तर पर आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

एनटीए ने कहा है कि किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 18 अगस्त ही है।

एनटीए ने बताया कि अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र सहित तीन विषयों के प्रश्न-पत्रों में संभावित त्रुटियों से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीनों विषयों के बारे में अलग से सार्वजनिक सूचना आज जारी की जाएगी।

एनटीए ने उम्मीदवारों से केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करने को कहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *