भारत

एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-जेईई मेन 2025 के दूसरे सत्र के परिणाम जारी

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज सुबह संयुक्त प्रवेश परीक्षा-जेईई मेन 2025 के दूसरे सत्र के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार, कुल 24 विद्यार्थियों ने 100 का परफेक्ट एनटीए स्कोर प्राप्त किया है। सर्वाधिक अंक प्राप्‍त करने वालों में राजस्थान के मोहम्‍मद अनस और आयुष सिंघल, दिल्ली के दक्ष और हर्ष झा, पश्चिम बंगाल के देवदत्त माझी और महाराष्ट्र के आयुष रवि चौधरी शामिल हैं। कट-ऑफ के साथ परिणाम जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – जेईई मेन डॉट एनटीए डॉट एन आई सी डॉट आई एन jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

इस परीक्षा में कुल 9 लाख 92 हजार 350 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 6 लाख 81 हजार 871 महिलाएं और 3 लाख 10 हजार 479 पुरुष शामिल हैं।

एनटीए ने 2 से 9 अप्रैल के बीच यह परीक्षा आयोजित की थी। इस वर्ष जेईई मेन 2025 दो सत्र में जनवरी और अप्रैल में आयोजित की गई थी।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

7 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

18 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

18 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

20 घंटे ago