बिज़नेस

NTPC ग्रीन एनर्जी ने आंध्र प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए समझौता किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने दो लाख करोड़ रुपये की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनआरईडीसीएपी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बिजली क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी की अक्षय ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने हाल ही में 102-108 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे के साथ 10,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश किया है।

मुख्यमंत्री नायडू ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि एनजीईएल ने आंध्र प्रदेश में 2,00,000 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनआरईडीसीएपी (आंध्र प्रदेश के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम) के साथ एक संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहयोग 25 गीगावाट सौर/पवन, 10 गीगावाट पंप भंडारण परियोजनाओं (पीएसपी) और 0.5 एमएमटीपीए हरित हाइड्रोजन के विकास पर केंद्रित होगा। नायडू ने कहा, “इस ऐतिहासिक परियोजना से एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी तथा हमारे राज्य को देश की हरित ऊर्जा क्रांति में अग्रणी अक्षय ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करेगी।”

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

26 मिनट ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

28 मिनट ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

32 मिनट ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

41 मिनट ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

1 घंटा ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

1 घंटा ago