अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गधों की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 59 लाख हुई: आर्थिक सर्वेक्षण

कृषि प्रधान देश पाकिस्तान में पशुधन पर जारी नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश में गधों की संख्या 1.72 प्रतिशत बढ़कर 59 लाख हो गयी है। मंगलवार को पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण (पीईएस) 2023-24 जारी किया गया जिसमें मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रमुख आर्थिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें दिखाया गया है कि देश में गधों की संख्या बढ़ रही है।

पीईएस में जारी आंकड़ों से पता चलता है कि “बोझ ढोने वाले जानवरों” की संख्या 2019-2020 में 55 लाख थी। यह संख्या 2020-21 में 56 लाख, 2021-22 में 57 लाख और 2022-23 में 58 लाख थी, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 59 लाख हो गई है। इसमें कहा गया है कि घोड़े और खच्चरों की संख्या में पिछले पांच वर्षों में कोई खास बदलाव नहीं आया है, तथा यह क्रमशः चार लाख और दो लाख है।

गधे कई पाकिस्तानियों की आखिरी उम्मीद हैं, खास करके उन लोगों के लिए जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में अर्थव्यवस्था इन जानवरों के साथ गहरे से जुड़ी हुई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब द्वारा जारी किए गए इस सर्वेक्षण में अन्य पशुधन का भी ब्यौरा दिया गया है। देश में ऊंटों की संख्या जो पिछले चार वर्षों से स्थिर थी, अब बढ़ गई है। इनकी संख्या पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 11 लाख से बढ़कर 12 लाख हो गई है। पशुपालन पाकिस्तान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 80 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार पशुधन उत्पादन में लगे हुए हैं।

Editor

Recent Posts

सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में लिया

सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में ले लिया…

1 घंटा ago

सरकार ने सोने और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाया

सरकार ने सोने और अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है, जो आज…

2 घंटे ago

समय से पहले दस्‍तक देगा मॉनसून, मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल

भारत में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन जल्दी हो सकता है। मौसम विभाग ने…

2 घंटे ago

DFS ने 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर के घरेलू बीमा पूल ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ (बीएमआईपी) को लॉन्च किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर के घरेलू बीमा पूल…

2 घंटे ago

सीसीआई ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक द्वारा कंट्रोल एस डेटासेंटर्स लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक. द्वारा कंट्रोल एस (Ctrl S)…

13 घंटे ago

सीसीआई ने अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी पावर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड (लक्षित कंपनी)…

13 घंटे ago