भारत

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 2025-26 के लिए 2.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.90 लाख करोड़ रुपये का राज्य का बजट पेश किया। इसमें कृषि और सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। माझी, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने कहा कि राज्य का लगभग 48 प्रतिशत कार्यबल कृषि पर निर्भर है और 80 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 37,838 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र के लिए प्रस्तावित आवंटन लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के लिए ‘मुख्यमंत्री किसान योजना’ के तहत 2,020 करोड़ रुपये और मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए ‘श्री अन्न अभियान’ के तहत 600 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। पिछले साल राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट था।

मुख्यमंत्री माझी ने पिछले साल जुलाई में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। उन्होंने अपने बजट भाषण के दौरान राज्य में सिंचाई सुविधाओं में सुधार के लिए कई नई योजनाओं का प्रस्ताव रखा। उन्होंने किसानों की आजीविका में सुधार और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री कामधेनु योजना’ के तहत 164 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा।

Editor

Recent Posts

भारत-ब्रिटेन गृह मामलों पर छठी वार्ता (एचएडी) आज नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत-ब्रिटेन गृह मामलों पर छठी वार्ता (एचएडी) आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। सीमा…

6 घंटे ago

भोपाल में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित उद्योग नेतृत्व सम्मेलन के बाद PM-SETU को और गति मिली

भारत की कौशल विकास संरचना में उद्योग की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने की…

6 घंटे ago

भारत और इज़राइल ने मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान इज़राइल के कृषि और खाद्य…

6 घंटे ago

रक्षा उत्पादन सचिव ने रोम में इटली के वरिष्ठरक्षा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं

रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार ने 26 एवं 27 फरवरी, 2026 को रोम की अपनी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 मार्च 2026 को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे। राजस्थान…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एंटिओक और समस्‍त पूर्व के पैट्रिआर्क परम पूज्य मोरन मोर इग्नाटियस अफ्रेम II से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि उन्हें एंटिओक और समस्त पूर्व के पैट्रिआर्क एवं…

6 घंटे ago