ओडिशा सरकार ने राज्य की वर्दीधारी सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण और आयु में तीन वर्ष की छूट देने के साथ ही शारीरिक परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन, उत्पाद शुल्क, अग्निशमन तथा राज्य सरकार की अन्य सेवाओं में काम करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। फैसले के अनुसार समूह सी तथा डी के सभी पदों की भर्ती में भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। यह सुविधा पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षणों से अलग होगी और इसके लिए पूर्व अग्निवीरों को संबंधित आवश्यक न्यूनतम योग्यताएं पूरी करनी होंगी।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…