भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों से प्रौद्योगिकी अपनाने और नवीन शिक्षण पद्धतियों को लागू करने का आग्रह किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों से प्रौद्योगिकी अपनाने और नवीन शिक्षण पद्धतियों को लागू करने का आग्रह किया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा।

हर वर्ष 5 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रसिद्ध शिक्षाविद्, लेखक और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह अवसर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों और शिक्षाविदों की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करता है। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को बदलते हैं, पीढियों को दिशा देते हैं और समाज की नींव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह नई दिल्ली में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। चयनित 48 शिक्षक 27 राज्य 7 केन्द्र शासित प्रदेशों और छह केन्द्रीय सरकारी संगठनों से हैं। राष्ट्रपति उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों और संकाय सदस्यों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़ेनकोत को सत्‍ता में साझेदारी का प्रस्‍ताव दिया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित राष्ट्रीय एकता सरकार में बारी-बारी से प्रधानमंत्री के…

2 घंटे ago

महिला एशियाई हॉकी चैंपियन्‍स ट्रांफी में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता

भोपाल में कल फाइनल में भारत ने चीन को तीन–एक से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार…

2 घंटे ago

57वां अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव गोवा में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ

57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल शाम गोवा में संपन्न हो गया। समारोह में गोवा…

2 घंटे ago

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

17 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

17 घंटे ago