अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परम्परागत ढंग से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गये हैं।
आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए है। और पूरी तरह से इस यात्रा का पूरे देशवासियों को प्रतीक्षा रहती है और इसी प्रकार उत्तराखंड वासियों को इस चार धाम यात्रा को संचालित करने वालों के लिए भी एक महोत्सव की तरह ये यात्रा होती है। आने वाले जो तीर्थ यात्री हैं, श्रद्धालु हैं उनकी यात्रा सुरक्षित हो, सुगम हो, सरल हो, बिना किसी परेशानी के हो ये सारे प्रबंध यहां पर किए गए हैं। राज्य सरकार ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य और सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए व्यापक व्यवस्था की है।
उत्तरकाशी जिला प्रशासन के अनुसार इन धामों की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर शौचालय, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है। इस बार आठ स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट कॉम्प्लेक्स के साथ ही कई जगह पार्किंग सुविधा विकसित की गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और वाहनों के बढ़ते दबाव की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है। यात्रा मार्गों पर बिजली, पानी, और शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाएं की गई हैं।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…