गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया
पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवाओं के कुल नौ सौ 42 कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 95 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक जीवन, संपत्ति बचाने, अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में वीरता और विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, एक सौ एक विशिष्ट कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सात सौ 46 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिला है।