विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से हमारा जीवन और आजीविका दोनों प्रभावित हो रही हैं और स्थिरता पर आधारित एक बेहतर और हरित विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि धरती की रक्षा करना हर किसी की मौलिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘हम प्राकृतिक संसाधनों के मालिक नहीं बल्कि संरक्षण करने वाले हैं। जलवायु परिवर्तन से हमारा जीवन और आजीविका प्रभावित हो रही है, खासकर कमजोर समुदायों के लिए। आइए हम स्थिरता पर आधारित एक बेहतर और हरित विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करें।’’ हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कूलिंग और…
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती…