सरकार ने कहा है कि साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए देशभर में एक करोड़ 92 लाख सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार की साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 7 लाख 60 हजार से अधिक शिकायतों में 2400 करोड़ रुपये की राशि बचाई गई है। पंकज चौधरी ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक टोल फ्री नंबर 1930 शुरू किया गया है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…