सरकार ने बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बैठक में शामिल रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, एनसीपी-शरद पवार गुट की सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती, समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, डीएमके पार्टी के टी.आर. बालू और विपक्ष के अन्य नेता भी बैठक में उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के लल्लन सिंह, केंद्रीय मंत्री और जनता दल सेक्युलर के एच.डी. कुमारस्वामी, केंद्रीय मंत्री और तेलगुदेशम पार्टी के राममोहन नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के अरुण भारती भी बैठक में शामिल हुए।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…