insamachar

आज की ताजा खबर

Online Gaming Promotion and Regulation
बिज़नेस भारत

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू

ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू हो गए हैं। यह देश में तेज़ी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को विनियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए नियमों के अंतर्गत ऑनलाइन पैसे वाले खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनमें वे खेल भी शामिल हैं जो संयोग, कौशल या दोनों के मिश्रण पर आधारित हैं। इन नियमों से खेलों के विज्ञापन और ऐसे प्लेटफार्मों से जुड़े वित्तीय लेनदेन पर भी रोक लगाई गई है। नियमों के उल्लंघन पर कारावास और जुर्माने सहित कठोर दंड दिए जा सकते हैं।

इन नियमों के माध्‍यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक एकीकृत नियामक के रूप में भारतीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की स्थापना की गई है। नियमों के अनुसार, कुछ श्रेणियों के खेलों के लिए पंजीकरण प्रणाली भी शुरू की गई है। शिकायत निवारण के लिए दो स्तरीय प्रणाली लागू की गई है, जिससे उपयोगकर्ता प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने कहा है कि इन नियमों का उद्देश्य एक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह डिजिटल गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *