थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी नई मिस वर्ल्ड चुनी गई हैं। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में, पूर्व मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने नई मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंगसरी को ताज पहनाया। ग्रैंड फिनाले में दुनिया भर से 108 प्रतियोगी शामिल हुईं।
कार्यक्रम में जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता ईशान खट्टर ने आकर्षक प्रस्तुति दी। अभिनेता सोनू सूद को कार्यक्रम में ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कैरिना टायरेल, समाजसेवी सुधा रेड्डी, अभिनेता और निर्माता राणा दग्गुबाती, तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन, मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर, अभिनेता सोनू सूद, मिस वर्ल्ड की स्टेज डायरेक्टर डोना वाल्श शामिल थीं।
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…