भारत

नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी सात विधायक सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी में शामिल हुए

नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी सात विधायक सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी -एन.डी.पी.पी. में शामिल हो गए हैं। नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर ने एनसीपी के सात विधायकों के एनडीपीपी में विलय की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। हमारे संवाददाता ने बताय़ा है कि 60 सदस्यों वाली विधानसभा में एन.डी.पी.पी. के विधायकों की संख्या 32 हो गई है।

संसदीय मामलों के मंत्री और वरिष्ठ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नेता केजी केन्ये ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना विलय का आवेदन सौंपा। विधानसभा अध्‍यक्ष ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। केजी केन्‍ये ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना के बारे में कहा कि ऐसे निर्णय पूरी तरह से मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर करते हैं।

इस बीच नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर नेसंसदीय मामलों के मंत्री और वरिष्ठ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नेता केजी केन्ये ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना विलय आवेदन सौंपा, जिसे उन्होंने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस कदम से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व को मजबूती मिली है। कैबिनेट फेरबदल की संभावना के बारे में श्री केन्ये ने कहा कि ऐसे निर्णय पूरी तरह से मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर करते हैं।

नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शारिंगेन लोंगकुमेर ने एनसीपी के सात विधायकों के एनडीपीपी में विलय को मंजूरी का आधिकारिक आदेश भी जारी किया है। एनडीपीपी विधायक दल में विलय करने वाले एनसीपी विधायकों में नामरी नचांग, ​​पिक्टो शोहे, वाई. म्होंबेमो हम्त्सो, वाई. मनखाओ कोन्याक, ए. पोंगशी फोम, पी. लोंगोन और एस. तोइहो येप्थो शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

5 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

6 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

6 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

7 घंटे ago