लोकसभा में विपक्ष ने अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। लोकसभा सूत्रों के अनुसार, विपक्ष ने यह नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है। सूत्रों ने बताया कि नोटिस की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और वामपंथी दलों सहित विपक्षी दलों ने महासचिव को सौंपे गए नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इस हस्ताक्षर नहीं किए हैं।





