भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत अब घरेलू स्तर पर ही अपने अधिकांश रक्षा उपकरणों का उत्पादन करता है जिसमें औसतन हर 40 दिन में नौसेना के बेड़े में एक नया युद्धपोत या पनडुब्बी जुड़ जाती है। भारतीय सशस्त्र बलों के साथ दीपावली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा जारी रखते हुए प्रधानमंत्री ने कल गोवा और कारवार तट पर भारत के पहले स्वदेश में निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ प्रकाश पर्व मनाया।

हमारा लक्ष्य है कि भारत पूरी दुनिया के टॉप डिफेंस एक्सपोर्टर देशों में शामिल हो। पिछले एक दशक में हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना से अधिक बढ़ गया है और सफलता के पीछे हमारी बहुत बड़ी भूमिका डिफेंस स्टार्टअप की स्वदेशी डिफेंस इकाइयों की है। आज हमारा स्‍टार्टअप भी दम दिखा रहा है।

प्रधानमत्री ने कहा कि भारत अब रक्षा उपकरणों के निर्यात की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हमारी ब्रह्मोस और आकाश जैसी मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर में भी अपनी क्षमता साबित की है। अब दुनिया के कई देश इन मिसाइलों को खरीदना चाहते हैं। भारत तीनों ही सेनाओं के लिए हथियार और उपकरण एक्‍सपोर्ट करने की क्षमता बिल्‍ड कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हमारे सुरक्षा बलों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है और हिमालय से लेकर सागर की लहरों तक सैनिकों का जज़्बा भारत का जयघोष करता है।

आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा कर रहे हैं। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक पहले जो कल्‍पना से भी परे था आज वो सफलताएं, वो उपलब्धियां हम अपने सामने देख रहे हैं। ये गति, ये प्रगति, यह परिवर्तन देश का विश्वास और विश्वास की कोख से पैदा हुआ विकास का मंत्र राष्ट्र निर्माण के इस महान कार्य में हमारे सैन्य बलों की बहुत बड़ी भूमिका है।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

6 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

11 घंटे ago