अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत के विरुद्ध एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। आईसीसी ने बताया कि मैच रेफरियों के एलीट पैनल के सदस्यों द्वारा सुनवाई किए जाने के बाद रऊफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। रऊफ पर उनके मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। आईसीसी के फैसले के बाद रऊफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के पहले दो एक दिवसीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।
आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…