पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागी हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सभी मिसाइल हमलों को एयर डिफेंस यूनिट्स से नाकाम कर दिया गया है। जम्मू के ऊपर के दृश्य इजरायल पर हमास के हमले की याद दिलाते हैं।
पाकिस्तानी सेना आतंकी गुट हमास की तरह काम और व्यवहार कर रही है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और हमास की पिछले महीने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में मुलाकात हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सशस्त्र बलों ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज उपायों से हमलों को बेअसर कर दिया।
रक्षा सूत्रों ने कहा कि पश्चिमी सीमा पर कई स्थानों पर शत्रु के हमलावर ड्रोन देखे गए। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों से इन्हें प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया गया।
इस बीच कल रात लगभग 11 बजे सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम कर दी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…