insamachar

आज की ताजा खबर

Pakistan violates ceasefire by carrying out airstrikes in Afghanistan Paktika province
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमले करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती पक्तिका प्रांत में कल रात पाकिस्तानी हवाई हमलों में दस लोग मारे गए जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इस हमले से सीमा पर दो दिन से जारी शांति भंग हो गई और संघर्ष विराम टूट गया।

यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब दोनों देशों के बीच 48 घंटे का युद्धविराम समझौता हुआ था। वरिष्ठ तालिबानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़कर पक्तिका प्रांत में तीन क्षेत्रों पर बमबारी की। अधिकारी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। मृतकों में तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हैं। अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये खिलाड़ी एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने के लिए पक्तिका प्रांत गए थे। इस बीच, अफ़ग़ानिस्तान अगले महीने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से हट गया है।

दोनों देशों के बीच बुधवार को 48 घंटे का युद्ध विराम हुआ था, जिसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए और दोनों पक्षों के बीच विवादित सीमा पर तोपें दागी गईं और गोलीबारी हुई।

पाकिस्तान ने कतर के दोहा में सीमा पार हमले रोकने के उद्देश्य से होने वाली प्रस्तावित वार्ता पूरी होने तक युद्धविराम बढ़ाने का आह्वान किया। हालाँकि, इन हमलों के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि यह वार्ता जारी रहेगी या नहीं। दोनों पक्षों के बीच वार्ता आज शुरू होने वाली थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *