हमास ने शेष सभी इस्राइली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है। हमास ने कहा है कि अमरीकी शांति योजना में शामिल कई प्रमुख बिंदुओं पर बातचीत की आवश्यकता है। हमास के जवाब के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि हमास स्थायी शांति के लिए तैयार है। उन्होंने इस्राइल से गजा पर बमबारी तुरंत रोकने को कहा, जिससे बंधकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई संभव हो सके। शांति योजना में लड़ाई को तत्काल समाप्त करने और सभी बंधकों की रिहाई का प्रस्ताव है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत गजा में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की दिशा में सभी प्रयासों का पूरा समर्थन करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच भारत राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई का संकेत महत्वपूर्ण कदम हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…