शीर्ष भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम, तरूण और सुहास ने पेरिस में आगामी पैरालंपिक के लिए अपने स्थान पक्के किये। सुकांत कदम पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लेंगे और वह पुरुषों के एसएल 4 वर्ग में खेलेंगे। एसएल 4 में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके शरीर के एक तरफ या दोनों पैरों में निचले स्तर पर मूवमेंट प्रभावित होता है। उनके अलावा तरूण और सुहास ने भी इसी वर्ग में क्वालीफाई किया। एसएल3 महिला वर्ग (शरीर के एक तरफ, दोनों पैर या अंगों की अनुपस्थिति वाले खिलाड़ियों के लिए) में मनदीप कौर ने जबकि मिश्रित युगल एसएल6 वर्ग में निथ्या और शिवराजन ने भी कट हासिल किया।
भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…
भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…
आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…