खेल

फ्रांस के पेरिस में भव्य समारोह के साथ पैरालंपिक खेल का सम्‍पन्‍न, भारत ने 7 स्‍वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्‍य सहित कुल 29 पदक जीते

फ्रांस के पेरिस में भव्य समारोह के साथ पैरालिंपिक्स खेल कल रात सम्‍पन्‍न हो गए। तेज वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने संगीत कार्यक्रमों का आनंद लिया। पेरिस पैरालिंपिक में पूरे विश्व के 4 हजार 4 सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अगले पैरालिंपिक खेल 2028 में लॉस एंजिलिस में होंगे।

इन पैरालिंपिक खेलों में भारत ने असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 स्‍वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्‍य सहित कुल 29 पदक जीते। पदक तालिका में भारत 18वें स्‍थान पर रहा। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। राष्‍ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इन पदक विजेता खिलाडियों की विजय गाथाएं लोगों और विशेषकर से युवाओं को प्रेरित करेंगी।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

6 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

6 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

6 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

20 घंटे ago