पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को कई अखबारों ने प्रमुखता दी है। दैनिक जागरण की सुर्खी है- पहली बार सात स्वर्ण जीते और दुनिया ने देखा भारत का दमखम। राजस्थान पत्रिका लिखता है- 52 साल में सिर्फ 31, जबकि अकेले पेरिस में जीत लिये 29 पदक। वहीं, हरिभूमि के शब्द हैं- पैरालंपिक में टूटे सभी रिकॉर्ड, 29 पदकों के साथ देश लौट रही भारतीय टीम।
राष्ट्रीय सहारा और हिन्दुस्तान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान सचित्र दिया है- पीओके वासियों को हम अपना मानते हैं। जनसत्ता की खबर है-बनिहाल में रक्षा मंत्री ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद को छोड़े तो भारत बातचीत को तैयार। देशबंधु ने लिखा है- जम्मू-कश्मीर के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों का बोलबाला, पहले चरण में 92 प्रत्याशी।
अमर उजाला की खबर है- खाड़ी देशों संग संबंध मजबूत करने सऊदी अरब पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर। देशबन्धु और वीर अर्जुन के अनुसार मॉस्को में इस हप्ते ब्रिक्स की बैठक में भाग लेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल।
नवभारत टाइम्स ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हवाले से लिखा है- नई शिक्षा नीति बदलाव लाने वाली, शत प्रतिशत शिक्षा के लिए मिशन मोड में काम करना होगा।
दैनिक भास्कर के कारोबार पन्ने की खबर है- इस हप्ते निवेश के बड़े मौके, 12 कंपनियों ने आठ हजार पांच सौ 97 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…