खेल

पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “शूटिंग के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वो एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक 2024 में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की, और कहा कि उनकी जीत से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मनु भाकर की एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने की असाधारण उपलब्धि की भी सराहना की, जो किसी भारतीय द्वारा अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- “हमारे निशानेबाज हमें निरंतर गौरवान्वित करते रहे हैं। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। भारत बेहद प्रसन्न है।

मनु के लिए यह लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। #Cheer4Bharat”

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

10 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

10 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

10 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago