बिज़नेस

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर

स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ नये शिखर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 99.56 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 81,455.40 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान एक समय 459.43 अंक यानी 0.56 प्रतिशत उछलकर 81,815.27 अंक तक चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 21.20 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 24,857.30 अंक पर बंद हुआ।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 79.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,474.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। सोमवार को सेंसेक्स 23.12 अंक चढ़कर 81,355.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी 1.25 अंक की बढ़त के साथ 24,836.10 अंक पर बंद हुआ था।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

8 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

8 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

9 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

9 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

9 घंटे ago