भारत

संसद ने मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाए जाने की पुष्टि करने वाले सांविधिक प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दी

संसद ने मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाए जाने की पुष्टि करने वाले सांविधिक प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दे दी है। राज्‍यसभा ने आज तड़के इसे मंजूरी दी। यह प्रस्‍ताव इस वर्ष 13 फरवरी को संविधान के अनुच्‍छेद 356 (1) के तहत मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन की घोषणा से संबंधित है। लोकसभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

प्रस्‍ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले वर्ष नवम्‍बर से मणिपुर में किसी हिंसा की खबर नहीं है। उन्‍होंने विपक्ष के इस आरोप का खंडन किया कि मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन, स्थिति से निपटने में नाकाम रहने पर लगाया गया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के इस्तीफे के बाद कोई भी पार्टी सरकार बनाने के लिये आगे नहीं आई। इसे देखते हुए वहां राष्‍ट्रपति शासन लगाना पड़ा।

जब किसी ने भी सरकार के गठन का दावा नहीं किया। इसलिए शून्य अवकाश की अवस्था में राष्ट्रपति शासन डालने का निर्णय किया। इस तरह से कहना कि राष्ट्रपति शासन इसलिए डाला गया कि‍ समस्या संभालती नहीं। राष्ट्रपति शासन 13 फरवरी को डाला गया, नवंबर में जीरो हिंसा, दिसंबर में जीरो हिंसा, जनवरी में जीरो हिंसा, मार्च 13 तक भी जीरो और उसके बाद से आज तक भी जीरो हिंसा।

प्रस्‍ताव पर चर्चा की शुरूआत करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार मणिपुर में हिंसा रोकने में विफल रही। उन्‍होंने राज्‍य में हुई हिंसा की जांच कराने की मांग की।

देखो ये उनका इंटरप्रिटेशन है हमारा इंटरप्रिटेशन जो है हमने उनके सामने रखा, लेकिन अगर वह नहीं मानते हैं तो इसका मतलब है कि पहले से वह नकारात्मक स्‍टैंड लिए हैं वो उसको आगे चला रहे हैं।

Editor

Recent Posts

NTA ने NEET UG 2026 फीस वापसी के लिए बैंक खाता अपडेट की समय सीमा 7 जुलाई तक बढ़ाई

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईटी) यूजी 2026 परीक्षा की…

41 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो…

1 घंटा ago

लोकायन 2026: सेल4थ 250 समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस सुदर्शिनी न्यूयॉर्क पहुँचा

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी 4 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा,…

3 घंटे ago

फीफा विश्‍व कप में ब्राजील की नॉर्वे से 2-1 से हार के बाद नेमार जूनियर ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास की घोषणा की

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर ने, फीफा विश्‍वकप के राउंड-16 में कल रात…

3 घंटे ago

भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा

भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के…

3 घंटे ago

ओपेक प्लस ने अगस्त से प्रतिदिन 5 लाख 48 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने वैश्विक तेल बाजार की स्थितियों की समीक्षा के…

18 घंटे ago