आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 4 अप्रैल 2025

दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा और पंजाब केसरी की सुर्खी है- वक्फ संशोधन बिल पर संसद की मुहर। दैनिक ट्रिब्यून ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के हवाले से लिखा है- विधेयक पारित होने से पहले गहन विचार-विमर्श हुआ। अमर उजाला के शब्द हैं- वक्फ पर नया कानून सिर्फ एक कदम दूर, राष्ट्रपति की मूहर बाकी।

वीर अर्जुन, अमर उजाला और दैनिक भास्कर ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात का समाचार सचित्र प्रकाशित किया है।

हिन्दुस्तान की खबर है- पीएफ से निकासी के लिए रद्द चेक जरूरी नहीं और नॉमिनी का नाम बदलने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पंजाब केसरी की सुर्खी है- ट्रंप टैरिफ से दुनियाभर में हाहाकार, एशियाई बाजार धड़ाम। वहीं दैनिक भास्कर लिखता है – भारत पर चीन से आधा टैरिफ, फार्मा और इलेक्टॉनिक्स में हमें 2 लाख करोड़ का लाभ।

हरिभूमि के व्यापार पन्ने की खबर है- भारतीय रेल का नया कीर्तिमान, बीते वर्ष में बनाए 7 हज़ार 134 कोच और पिछले दस साल में 54 हज़ार 809 नए कोच तैयार किए गए।

राजस्थान पत्रिका, देशबन्धु और दैनिक ट्रिब्यून के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने दी संपत्ति के खुलासे की सहमति।

जनसत्ता के खेल पन्ने की सुर्खी है- ब्राजील में विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के मनीष राठौड़, हितेश और अभिनाश जामवाल सेमीफाइनल में पहुचें।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

3 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

4 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

4 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

16 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

16 घंटे ago