बिज़नेस

संसद ने वित्त विधेयक, विनियोग विधेयक और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक पारित कर दिया

संसद ने वित्त विधेयक, विनियोग विधेयक और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक पारित कर दिया है। राज्यसभा ने चर्चा के बाद इन विधेयकों को लोकसभा को लौटा दिया। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही पारित कर चुकी है। इसके साथ ही संसद ने बजट की कार्रवाई पूरी कर ली है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राज्यसभा में कल वित्‍त, विनियोग और जम्‍मू-कश्‍मीर विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार कोविड के बाद से लगातार पूंजीगत व्यय पर ध्‍यान देकर अधिक से अधिक राशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में प्रभावी पूंजीगत व्यय 15.02 लाख करोड़ रुपये है।

वित्‍त मंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कृषि और उसके संबद्ध क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन में कटौती नहीं की गई है बल्कि अधिक राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है। रेल बजट पर उन्‍होंने कहा कि रेल बजट को मुख्य बजट में शामिल करने के बाद से, आवंटन में कमी नहीं आई है, बल्कि वास्‍तव में इसमें वृद्धि हुई है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

13 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

13 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

13 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

13 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

17 घंटे ago